हल्द्वानी - विधायक सुमित हृदयेश की आत्मदाह करने की चेतावनी, बोले मेरी गाड़ी का कभी भी कराया जा सकता है एक्सीडेंट
 

 | 
हल्द्वानी - विधायक सुमित हृदयेश की आत्मदाह करने की चेतावनी, बोले मेरी गाड़ी का कभी भी कराया जा सकता है एक्सीडेंट

हल्द्वानी - उत्तराखंड की सियासत से हल्द्वानी में एक बड़ा मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई हैं। विधायक का आरोप है कि प्रदेश में एक बड़ा गैंग नेताओं के फोन टैप कर रहा है और उनके परिवार के सदस्यों के फोन भी निशाने पर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने आशंका जताई कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए उनकी कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो तैयार कर वायरल किए जा सकते हैं।

 

सुमित हृदयेश ने अपनी जान को खतरा बताते हुए गाड़ी का एक्सीडेंट कराए जाने की आशंका भी जताई है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की जा चुकी है और अप्रैल 2025 में एसएसपी को भी लिखित शिकायत दी गई थी। विधायक ने न्याय नहीं मिलने पर गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।


सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि इस कथित नेटवर्क में कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल हो सकते हैं और निजी कंपनियों के माध्यम से गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। मामले में सबसे गंभीर बयान देते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि उन्हें और उनके बच्चों को खतरा है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करेंगे।

WhatsApp Group Join Now