हल्द्वानी - MBPG छात्र संघ चुनाव में जमकर अराजकता, 144 का खुलेआम उल्लंघन, पुलिस से नोक - झोंक 
 

 | 

हल्द्वानी -  कुमाऊँ के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी (MBPG Collage Haldwani Election 2023) में छात्रसंघ चुनाव के दौरान धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। कॉलेज परिसर के आसपास प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाई गई है बावजूद उसके एबीवीपी प्रत्याशी के समर्थन में कॉलेज के बाहर छात्र नेता वह एबीवीपी के कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे हैं। 

कॉलेज के आसपास रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है बावजूद इसके छात्रसंघ चुनाव में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए धारा 144 के नियमों को भी ताक में रखा जा रहा है, पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ नजर आ रहा है। वहीं छात्रों के आगे प्रशासन और पुलिस बेबस नजर आ रहा है। लगातार हंगामा और नोक झोक हो रही है।

 

 

छात्र संघ चुनाव हल्द्वानी, एमबीपीजी हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव, Chhatra Sangh chunav Haldwani 2023, Student union election mbpg 2023, Haldwani ABVP president candidate Suraj Singh ramola, Haldwani MBPG Sanjay Joshi, Kumaun University Election 2023,

WhatsApp Group Join Now