हल्द्वानी - 76.78 लाख से सवरेंगी नगर निगम क्षेत्र की यह सड़कें, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने किया शिलान्यास 

 | 

हल्द्वानी - नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के विधानसभा कालाढूॅंगी क्षेत्र के अंतर्गत कई मार्गों का सुधारीकरण किया जाना है, मानपुर पश्चिम में गोपाल जी विहार, मानपुर पश्चिम में धीरज सिंह नेगी के घर से मानपुर पश्चिम में प्रेम राधे बिहार एवं मानपुर पश्चिम में विक्रम नेगी और मानपुर उत्तर में कृष्णा कॉलोनी से  जोशी जी के घर से कुंदन जी के घर तक सड़कों का सुधारीकरण किया जायेगा। 


मानपुर उत्तर मुख्य मार्ग से ओक वुड टाॅवर तक, अलकनंदा कॉलोनी, मयूर विहार त्रिवेणी प्रसाद उप्रेती आदि की सड़क एवं गोपीनाथ फॉर्म डहरिया में शिव मित्र कॉलोनी की सड़क का पीसी द्वारा मारा निर्माण (स्वीकृत लागत रू.76.78 लाख) का शिलान्यास महापौर हल्द्वानी डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी, दिनेश सिंह, अमित बिष्ट और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किया।
 

WhatsApp Group Join Now