हल्द्वानी- हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुसुमखेड़ा में भारी पुलिस बल तैनात 

 | 
हल्द्वानी- हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुसुमखेड़ा में भारी पुलिस बल तैनात

हल्द्वानी - हल्द्वानी में गुरुवार की देर शाम हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को पुलिस ने कुसुमखेड़ा क्षेत्र से हिरासत में लिया। इस दौरान तनाव की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस टीम ने सटीक रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए विपिन पांडे को उनके निवास क्षेत्र कुसुमखेड़ा से हिरासत में लिया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। गिरफ्तारी किस मामले में की गई है, इसे लेकर जल्द विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

क्या है पूरा मामला- 
पिछले दिनों हल्द्वानी के उजाला नगर में गौवंश का मांस मिलने के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी की तस्वीर भी अब सामने आ चुकी है। उन पर भीड़ को भड़काने का आरोप है।

WhatsApp Group Join Now