हल्द्वानी - वन तस्कर लखविंदर की पत्नी अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाई, पति का करवा दो इलाज वर्ना हो जाएंगे अपाहिज

 | 

हल्द्वानी - वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्कर लखविंदर को आज बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद उसे इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स ले जाया जाएगा। बुधवार को लखविंदर की पत्नी वन विभाग के अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते हुए बोली, साहब पति का इलाज करवा दो, मैं वचन देती हूं कि इन्हें कभी जंगल नहीं जाने दूंगी.

 

लकड़ी तस्कर लखविंदर का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैर में छर्रे लगने से गंभीर स्थिति होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे ऋषिकेश एम्स ले जाने के लिए कहा है। वहां उसके पैर का ऑपरेशन किया जाएगा। वन विभाग की टीम कारणों के चलते लखविंदर को बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं कर पाई। वन विभाग की टीम जब लखविंदर के पास पहुंची तो उसकी पत्नी अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते बोली, साहब इनका इलाज करा दो। नहीं तो मेरे पति अपाहिज हो जाएंगे। मैं वचन देती हूं कि ये अब कभी जंगल नहीं जाएंगे। न मैं इन्हें जंगल जाने दूंगी.

 

बीते 26 मई को लकड़ी तस्करों और वन विभाग के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात वन तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू को गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में वन विभाग की टीम की लकड़ी तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दो तरफा फाइरिंग में वन कर्मी बस गए, लेकिन कुख्यात तस्कर लखविंदर सिंह को गोली लग गई। साथ ही वन विभाग के टीम ने मौके पर 3 तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया। पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में कीमती लड़की बरामद हुई थी। टीम ने मौके से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया था. 
 

यह वही तस्कर है जिसने साल 2019 में एक वनकर्मी की गोली मार हत्या कर दी थी। इस मामले में वो जेल जाने के बाद वह हाल ही में छूट कर बाहर आया है। रेंज अधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया फायरिंग में घायल लखविंदर सिंह लक्कू एक कुख्यात व खतरनाक लकड़ी तस्कर है। साल 2019 में लखविंदर सिंह ने वनकर्मी बहादुर सिंह चौहान की गोली मार हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह जेल गया, लेकिन हाल में छूट कर आया हुआ है. वन विभाग के क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखविंदर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

WhatsApp Group Join Now