Nikay Election Result - हल्द्वानी से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट आगे, जानिए ललित को कितने मतों की दी लीड 
 

 | 

हल्द्वानी - उत्तराखंड में आज निकाय चुनावों का परिणाम आ रहा है सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश के 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


हल्द्वानी नगर निगम सीट से भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट पहले राउंड में आगे चल रहे हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस से मेयर उम्मीदवार को नगर निगम हल्द्वानी से मेयर का पहला राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। जिसमें गजराज बिष्ट को 13962 वोट मिले हैं। कांग्रेस के ललित जोशी को 12795 मिले हैं। जिसमें भाजपा के के गजराज बिष्ट 1,167 आगे चल रहे हैं।


नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम नगर निकाय चुनावों में इन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

वार्ड नंबर 01: निर्दलीय उम्मीदवार बबली वर्मा ने जीत दर्ज की।
वार्ड नम्बर 02: से निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला तिवारी जीते
वार्ड नम्बर 03: से धर्मवीर जीते 
वार्ड नंबर 18: हरगोविंद सिंह रावत 'बबलू' पार्षद चुने गए।
वार्ड नंबर 19: भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल 'मुन्ना' पार्षद बने।
वार्ड नंबर 20: हेमंत शर्मा ने विजय प्राप्त की।
वार्ड नंबर 35: रेनू टम्टा पार्षद चुनी गईं।
वार्ड नंबर 36 दमूवादूँगा: निर्दलीय उम्मीदवार तनुजा जोशी ने 191 मतों से जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 47 डूंगर बिष्ट बने पार्षद 

 

WhatsApp Group Join Now