हल्द्वानी - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय नैनीताल दौरा, कल हल्द्वानी में जानिए क्या रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

हल्द्वानी - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 और 7 जून को दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल जनपद में रहेंगे। इस दौरान वह जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता से संवाद स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के पहले दिन यानी गुरुवार को नैनीताल में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले में संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी हल्द्वानी के प्रसिद्ध कालू सिद्ध महाराज मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे। यहां वे धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री का लालकुआं, कालाढूंगी और हल्द्वानी में आयोजित विभिन्न शिलान्यास, लोकार्पण तथा जनसभाओं में शिरकत करने का कार्यक्रम भी तय है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को जिले के विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
