हल्द्वानी - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचेंगे, जानिए किन- किन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
हल्द्वानी - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे एफटीआई मैदान, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे होटल अमरदीप में मीडिया से संवाद करेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपनी बात रखेंगे।
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान वे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे जमरानी बांध परियोजना स्थल से गौलापार हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री धामी रात्रि विश्राम काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में करेंगे।
