हल्द्वानी - मुख्यमंत्री धामी का हल्द्वानी दौरा आज, जानिए क्या है खास वजह, देखिये मिनट टू मिनट कार्यक्रम 
 

 | 

हल्द्वानी -  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल जिले के हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। यह दौरा प्रशासनिक और विकास कार्यों की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी देहरादून से पूर्वाह्न 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12:05 पर हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां उनका स्वागत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। 

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट भी करेंगे। उपराष्ट्रपति इन दिनों कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शिरकत के लिए उत्तराखंड दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम यहीं समाप्त नहीं होता। दोपहर 12:50 बजे वे हेलीकॉप्टर से जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना और आसपास के क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद वे सीधे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।


प्रशासन सतर्क - 
मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हेलीकॉप्टर लैंडिंग और वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
 

WhatsApp Group Join Now