हल्द्वानी - आपातकाल की 50वीं बरसी पर हल्द्वानी में हुई गोष्ठी, भाजपा ने लोकतंत्र रक्षकों को किया सम्मानित

 | 

हल्द्वानी - भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय माने जाने वाले 25 जून 1975 की याद में आज भारतीय जनता पार्टी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी नगर निगम सभागार में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने वाले सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल आपातकाल के काले दिनों को याद करना था, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के त्याग को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना भी था।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने की। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। गोष्ठी में आपातकाल के समय जेल में बंद रहे लोकतंत्र रक्षकों को मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोमेंटो और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में गिरीश चंद्र कांडपाल, जगन्नाथ पांडे, सोहन सिंह अधिकारी, वेद प्रकाश अग्रवाल, श्रीधर कौशिक, ललित किशोर पांडे और हरीश अग्रवाल प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट (सांसद, ऊधम सिंह नगर), विधायक मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने किया।

इस दौरान रेनू अधिकारी (दर्जा राज्य मंत्री), दीपक मेहरा, दिनेश आर्य, चंदन बिष्ट (कुमाऊं मीडिया प्रभारी), प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, सचिन शाह, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, साकेत अग्रवाल, मधुकर, नीरज बिष्ट, रोहित दुम्का, कंचन उप्रेती, मुकेश बेलवाल, भावना गुप्ता, अलका जीना, पूनम जोशी, राजेंद्र अग्रवाल, पान सिंह मेवाड़ी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

WhatsApp Group Join Now
News Hub