हल्द्वानी - सहायक खंड विकास अधिकारी ने शराब पीकर दौड़ाई गाड़ी, तीन किशोरियों को रौंदा, एक की मौत दो घायल
Jan 14, 2025, 12:25 IST
|

नैनीताल - उत्तरायणी मेले से पैदल लौट रही तीन किशोरियों को नशेड़ी अधिकारी ने कुचल दिया। इनमें एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। हल्द्वानी के लोहरियासाल ऊंचा पुल निवासी वाहन चालक भूपेंद्र सिंह कोटाबाग में सहायक खंड विकास अधिकारी (एबीडीओ) के पद पर तैनात है। वह शराब के नशे में वाहन ऐसे दौड़ा रहा था कि एक किशोरी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

कोटाबाग क्षेत्र में लगे उत्तरायणी मेले से पैदल लौट रही किशोरियां मेले से पैदल घर लौट रहीं थीं। पुलिस के मुताबिक चालक नशे में धुत था। हादसे में जान गंवाने वाली 14 वर्षीय माही कोटाबाग क्षेत्र के गांव नाथूनगर निवासी आनंद सिंह की बेटी थी। वह अपनी बड़ी बहन 17 वर्षीय कनक और और गांव में रहने वाली अपनी सहेली 15 वर्षीय ममता पुत्री जितेंद्र सिंह के साथ कोटाबाग क्षेत्र में लगे उत्तरायणी मेले से पैदल लौट रही थी।

पुलिस के मुताबिक, रामदत्त बीआरसी के पास हल्द्वानी की ओर जाती तेज रफ्तार कार ने तीनों लडकियों को चपेट में ले लिया जिससे वे घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान माही की मौत हो गई। इस बीच डॉयल 112 से दी गई सूचना पर चौकी प्रभारी रमेश चंद पंत पहुंच गए। हादसे की मत्तना पर शालिम मौके पर पहंची तो पता चला कि टर्घटना को अंजाम देकर तालत तेजी से कार भगा ले गया।
लेकिन एक किमी आगे गुरड़ी नाले के पास कार पहाड़ी से टकरा गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मेडिकल परीक्षण में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। इधर, घायल कनक और ममता को मुखानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
WhatsApp Group
Join Now