Nikay Election Result - हल्द्वानी और लालकुआं के इन वार्डों का आ गया चुनाव परिणाम, यह उम्मीदवार रहे विजयी 
 

 | 

हल्द्वानी - उत्तराखंड में आज निकाय चुनावों का परिणाम आ रहा है सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश के 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 19 से भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल "मुन्ना" पार्षद चुने गए हैं। यह वार्ड में भाजपा की एक महत्वपूर्ण जीत मानी जा रही है। राजेंद्र अग्रवाल को जनता का भरपूर समर्थन मिला, और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को  हराकर जीत दर्ज की।


लालकुआं नगर पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 2 एवं 3 का परिणाम आ गया है, जिसमें वार्ड नंबर तीन से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी योगेश उपाध्याय एवं वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट भारी मतों से विजय हो गए हैं। धन सिंह बिष्ट को 534 एवं उनके विपक्ष में खड़ी हुई कांग्रेस प्रत्याशी मीना रावत को 237 वोट मिले। वहीं वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 439 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सचिन अग्रवाल को भारी मतों से पराजित किया।

लालकुआँ नगर पंचायत वार्ड नम्बर एक से नेहा आर्या विजयी।
558 नेहा आर्य को मिले
531 सिबू को मिले
27 वोट से हुई विजयी नेहा आर्य।

अधिक जानकारी के लिए लिंक पर देखें - 
https://secresult.uk.gov.in/ElectionResultDashboard_main

WhatsApp Group Join Now