हल्द्वानी - देहरादून- काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मच गया कोहराम 

 | 
हल्द्वानी - देहरादून- काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मच गया कोहराम 

 

हल्द्वानी -  मोतीनगर क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हाथीखाल, मोतीनगर निवासी सौरभ बजेठा (25) पुत्र खान सिंह बजेठा रविवार रात करीब 11:20 बजे रेलवे ट्रैक के पास पोल संख्या 75/15 के निकट देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य काठगोदाम की ओर रवाना हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की पहचान की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जीआरपी काठगोदाम के कोतवाल कमल कोरंगा ने बताया कि घटना सिविल क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किस परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आया।

WhatsApp Group Join Now