उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब उपनल के माध्यम से दिल्ली समेत इन चार राज्यों में मिलेंगी नौकरी के अवसर
 

 | 
उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब उपनल के माध्यम से दिल्ली समेत इन चार राज्यों में मिलेंगी नौकरी के अवसर

देहरादून - उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर अब राज्य की सीमाओं से बाहर भी बढ़ने जा रहे हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी है कि उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) के माध्यम से अब हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और मणिपुर में भी पूर्व सैनिकों को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

डीजीआर ने दिए नए राज्यों में अनुबंध के आदेश - 
सैनिक कल्याण मंत्री के अनुसार, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) ने हाल ही में हुई एक बैठक में बताया कि डीजीआर (डायरेक्टोरेट जनरल रीसैटलमेंट) की ओर से उपनल को इन चार नए राज्यों में अनुबंध प्रदान किया गया है। इससे पूर्व सैनिकों को न केवल अपने गृह राज्य, बल्कि अन्य राज्यों में भी रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

विदेश में नौकरी का रास्ता भी होगा साफ - 
सैनिक कल्याण मंत्री ने यह भी कहा कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से पूर्व सैनिकों को विदेशों में भी नौकरी के अवसर मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। प्रक्रिया अंतिम चरण में है, और प्रस्ताव के अनुसार, विदेश भेजे जाने वालों में 50% पूर्व सैनिक और 50% नागरिक पृष्ठभूमि के लोग शामिल होंगे। ब्रिगेडियर बिष्ट के अनुसार, अब तक उपनल का देश के 15 राज्यों के साथ अनुबंध हो चुका है। इससे उपनल को 18 प्रतिशत जीएसटी लाभ प्राप्त हो रहा है, जिससे संस्था को भी आर्थिक मजबूती मिल रही है।

WhatsApp Group Join Now