Glacier Avalanche - केदारनाथ में चोराबाड़ी से ऊपर टूट गया ग्लेशियर, देखिए बर्फ का गुबार कैसे आया - वीडियो

Kedarnath Dham Glacier Broken Avalanche - उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एवलांच आने की खबर है आज सुबह चोराबाड़ी से ऊपर हिमालय की पर्वत शृंखलाओं में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान बर्फ का गुबार उठा और कुछ देर बाद गहरी खाई में समा गया। मंदिर क्षेत्र में मौजूद कई यात्रियों ने इस प्राकृतिक दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया।

Glacier Avalanche - केदारनाथ में चोराबाड़ी से ऊपर टूट गया ग्लेशियर, देखिए बर्फ का गुबार कैसे आया - वीडियो#kedarnath pic.twitter.com/ImF3xZ6Nr5
— News Today Network (@newstodaynetwo1) June 30, 2024
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गांधी सरोवर के ऊपर सुबह करीब पांच बजे एवलांच आया। हालांकि किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. बता दें कि यहां बीती आठ जून को भी ग्लेशियर टूटने की घटना हुई थी। बीते वर्ष मई व जून में भी चोराबाड़ी से लगे कंपेनियन ग्लेशियर क्षेत्र में पांच बार हिमस्खलन हुआ था। इससे पूर्व वर्ष 2022 में भी सितंबर व अक्तूबर में क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ था।
