उत्तराखंड - यूट्यूबर अनुराग डोभाल बाबू भैया ने वीडियो शेयर कर माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप, भाई ने किया एक्सपोज़ 

 | 
उत्तराखंड - यूट्यूबर अनुराग डोभाल बाबू भैया ने वीडियो शेयर कर माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप, भाई ने किया एक्सपोज़  anurag Dobhal UK07

देहरादून - उत्तराखंड के चर्चित यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) का एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुराग मानसिक तनाव से जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने अपने माता-पिता तथा परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस भी चिंतित नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुराग ने कहा कि यह शायद उनका आखिरी वीडियो हो सकता है और इसके बाद वह दोबारा वीडियो न बना पाएं। इस बयान के बाद उनके चाहने वालों में चिंता बढ़ गई है और कई लोग सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।

अनुराग डोभाल, जो उत्तराखंड के डोईवाला के रहने वाले हैं, पहले टीवी रियलिटी शो बिग बॉस (कलर्स) में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने वीडियो में अपने जीवन के संघर्षों का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह केवल 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था। उस कठिन दौर में भी उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देखा और मेहनत करके सफलता हासिल की। वीडियो में अनुराग ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाई और सबके लिए बहुत कुछ किया, लेकिन अब उन्हें लगता है कि परिवार ने ही उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी रितिका, जिनसे उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, भी उन्हें छोड़कर चली गई हैं।

अनुराग के मुताबिक, रितिका पहले उनकी फैन थीं और दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। हालांकि उन्होंने दावा किया कि परिवार उनके इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ था और शादी से छह दिन पहले ही परिवार वालों ने कार्यक्रम में आने से मना कर दिया। भावुक होकर अनुराग ने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और यदि उनके साथ कुछ गलत होता है तो उसके लिए उनके माता-पिता और भाई जिम्मेदार होंगे। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं उनके प्रशंसक लगातार उन्हें हिम्मत बनाए रखने और सकारात्मक रहने की अपील कर रहे हैं।

कलम ने अनुराग डोभाल को किया एक्सपोज - 
कलम ने अपने इंस्टाग्राम चैनल K-Old World पर अनुराग डोभाल के खिलाफ कई सबूत पेश किए हैं. साथ ही कलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अनुराग जो भी कर रहा है वो सब व्यूज के लिए है. कलम ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुराग डोभाल का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें अनुराग अपनी पत्नी को पीटने की बात कह रहे हैं.

पोस्ट में कही ये बात - 
कलम ने जो पोस्ट शेयर की, उसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं अपनी बात का पक्का हूं. सारे सबूत मेरे ब्रॉडकास्ट चैनल पर दिए जा चुके हैं. और हां चिल करो सब, ये उसका रोज का काम है. वो व्यूज के लिए ऐसा करता है. एक तरफा कहानी पोस्ट कर दी भाई पर सच नहीं बताया. मेरे सभी फैंस के लिए मेरा संदेश सब में मत पड़ो, उसे इंस्टाग्राम पर व्यूज बहुत पसंद हैं. उसने हम पर मम्मी-पापा पर झूठा केस किया और जब ये केस कानूनी तौर पर हार गया. तो उसने ये घटिया वीडियो पोस्ट किया क्योंकि रितिका ने भी उसकी वजह से इसे छोड़ दिया.’


स्क्रीनशॉट्स हुए वायरल - 
वहीं कलम ने इस पोस्ट के बाद कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए. इन स्क्रीनशॉट्स में UK07 राइडर ने पत्नी के साथ मारपीट की बात कही. सोशल मीडिया पर अब ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी दो हिस्सों में बंट गए हैं. जहां एक तरफ लोग अनुराग डोभाल को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स अनुराग के भाई कलम को सपोर्ट कर रहे हैं और अनुराग डोभाल को ट्रोल कर रहे हैं.

WhatsApp Group Join Now