उत्तराखंड - यहां देह व्यापार का भंडाफोड़, इस होटल से आठ महिलाओं समेत 13 लोग गिरफ्तार
 

 | 
उत्तराखंड - यहां देह व्यापार का भंडाफोड़, इस होटल से आठ महिलाओं समेत 13 लोग गिरफ्तार

Uttarakhand Crime - शहर में शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ। मानव तस्कर विरोधी सेल और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने श्रीनिवास होटल में छापा मारते हुए देह व्यापार में संलिप्त आठ महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

रुड़की कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवैध धंधे का संचालन पिछले छह वर्षों से किया जा रहा था। मुख्य आरोपी राजा उर्फ रांझा, निक्की, कल्लू और दीपक के साथ मिलकर देह व्यापार की यह श्रृंखला चला रहे थे। यह गिरोह हरियाणा, असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से युवतियों को लाकर रुड़की के अलग-अलग होटलों में सप्लाई करता था।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों की निवासी के रूप में हुई है। वहीं मौके से पकड़े गए युवकों में राजा उर्फ रांझा (निवासी पाड़ली गुज्जर, रुड़की), हैदर अली (पूर्वी अंबर तालाब, रुड़की), सिद्धांत (ग्राम पोड़ोवाली, लक्सर), रविकांत (ग्राम लखनौता, थाना झबरेड़ा) और लक्की (असद रोड मॉडल टाउन, पानीपत, हरियाणा) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन होटलों और अन्य लोगों से जुड़े हैं।

जांच जारी, अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस - 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क की पूरी जड़ तक पहुंचने के लिए जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now