Uttarakhand News - उत्तराखंड में यहां फिर टूटा ग्लेशियर, क्षेत्र में मची अफरातफरी, कोई जनहानि नहीं
 

 | 
Uttarakhand News - उत्तराखंड में यहां फिर टूटा ग्लेशियर, क्षेत्र में मची अफरातफरी, कोई जनहानि नहीं

Uttarakhand News - उत्तराखंड के बदरीनाथ क्षेत्र में कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह ग्लेशियर कंचनगंगा नाले की ओर आकर टूटा, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है।

 

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ग्लेशियर के साथ कुछ चट्टानें भी टूटी हैं, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने और हिमस्खलन की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इसी वर्ष 28 फरवरी को भारत-चीन सीमा के पास माणा कैंप क्षेत्र में भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसमें 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे।

 

वहीं, वर्ष 2021 की चमोली आपदा अभी भी लोगों के ज़ेहन में ताज़ा है — जब रैणी गांव के पास ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा में आई भीषण बाढ़ ने 206 लोगों की जान ले ली थी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now