उत्तराखंड - शराब की मदहोशी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, बोली थोड़ी सी जो पी ली है, थाने लेकर पहुंची पुलिस 

 | 
उत्तराखंड - शराब की मदहोशी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, बोली थोड़ी सी जो पी ली है, थाने लेकर पहुंची पुलिस 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड - पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार देर रात शराब के नशे में एक युवती द्वारा मॉल रोड और लाइब्रेरी पुलिस चौकी में हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे दो युवक और दो युवतियां मॉल रोड पर घूम रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवती ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था, जिसके चलते वह अनियंत्रित हो गई। स्थिति बिगड़ने पर साथ मौजूद युवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर मदद मांगी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को लाइब्रेरी पुलिस चौकी ले गई। आरोप है कि चौकी पहुंचने के बाद भी युवती ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और काफी देर तक हंगामा करती रही। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई अन्य व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में हंगामा करता और पुलिस के साथ अभद्रता करता, तो उसके खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने और पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी धाराओं में कार्रवाई की जा सकती थी।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी पुलिस के नरम रुख को लेकर चर्चा तेज है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पर्यटन सीजन के दौरान इस तरह की घटनाएं मसूरी की छवि को प्रभावित करती हैं और कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि युवती को काफी देर तक समझाया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद उसे सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि युवकों ने स्वयं पुलिस से सहायता मांगी थी क्योंकि युवती उनके नियंत्रण में नहीं थी।
 

 

 

 

WhatsApp Group Join Now