उत्तराखंड - राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा

 | 
उत्तराखंड - राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा

श्रीनगर/देहरादून -  उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह को लेकर उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राज्यपाल पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान पायलट को हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जोखिम न उठाते हुए तत्काल नजदीकी सुरक्षित स्थान पर उतरने का निर्णय लिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर को श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड की ओर मोड़ा गया और वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को हेलीपैड से सुरक्षित निकालकर श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस पहुंचाया गया। फिलहाल राज्यपाल वहां सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

सूत्रों के अनुसार तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर की जांच कर रही है, ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके। जांच पूरी होने के बाद ही राज्यपाल के आगे के कार्यक्रम और अगली उड़ान को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now