उत्तराखंड - भूकंप से डोली धरती, यहां महसूस किए गए झटके, कोई जनहानि की सूचना नहीं
 

 | 
Earthquake In Uttarakhand - उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर डोली धरती, यहां रहा केंद्रबिंदु, यह रही तीव्रता

उत्तराखंड - उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में सोमवार रात्रि हल्के भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। इसके पश्चात जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया। आईएमडी देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता अत्यंत कम होने के कारण यह उनके सिस्टम में दर्ज नहीं हो सका।

जनपद की तहसील चिन्यालीसौड़, डुंडा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला, बड़कोट सहित अन्य क्षेत्रों से भी भूकंप की स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। संबंधित तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कहीं भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। प्रशासन ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में स्थिति सामान्य है तथा कहीं से किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन सतर्क है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now