Uttarakhand Crime - कॉफी शॉप के बाहर फोन पर बात करते हुए निकला युवक, फिल्मी स्टाइल में हुआ अपहरण, चार आरोपी अरेस्ट 
 

 | 
Uttarakhand Crime - कॉफी शॉप के बाहर फोन पर बात करते हुए निकला युवक, फिल्मी स्टाइल में हुआ अपहरण, चार आरोपी अरेस्ट 

Uttarakhand Crime - हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के पास शनिवार शाम एक युवक को फिल्मी अंदाज में अगवा कर ले जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6:33 बजे सूचना मिली कि कार सवार कुछ युवक शिवालिक नगर निवासी राजन (25) को जबरन कार में डालकर ले गए हैं। सूचना मिलते ही जिले में अलर्ट जारी कर नाकेबंदी की गई। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की, जिसमें पता चला कि घटना में पंजाब नंबर की कार का उपयोग किया गया था।

पता चला कि घटना में कुल छह युवक शामिल थे। राजन के दोस्त फतेह सिंह ने बताया कि दोनों कैफे में कॉफी पी रहे थे। राजन जैसे ही बाहर फोन पर बात करने निकला, कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घसीटकर कार में डालकर ले गए।

महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने रविवार को मंगलौर हाईवे से चार आरोपियों—अर्पित शर्मा (मंगलौर निवासी), नितिन (सिडकुल निवासी), जोगेंद्र उर्फ जुग्गन और हर्ष उर्फ हनी—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत युवक राजन को सकुशल छुड़ा लिया है और घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया है। मामले में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

WhatsApp Group Join Now