Uttarakhand Crime - सुबह- सुबह यहां युवती की चापड़ से वार कर हत्या, इलाके में मची सनसनी 
 

 | 
Uttarakhand Crime - सुबह- सुबह यहां युवती की चापड़ से वार कर हत्या, इलाके में मची सनसनी   Murder Case

Dehradun Crime - राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 23 वर्षीय युवती की चापड़ से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात घर के ठीक बाहर हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान गुन्नू (23) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुन्नू सुबह घर के बाहर से जा रही थी, तभी बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने चापड़ निकाला और युवती के गले पर वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि गुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शुरुआती जांच में आपसी जान-पहचान या पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोग इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

WhatsApp Group Join Now