Uttarakhand Crime - ब्लाइंड मर्डर का हुआ पर्दाफाश, पति ही निकला कातिल, पत्नी बना रही थी यह दबाव 
 

 | 
Uttarakhand Crime - ब्लाइंड मर्डर का हुआ पर्दाफाश, पति ही निकला कातिल, पत्नी बना रही थी यह दबाव 

Uttarakhand Crime - देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 11 मार्च 2026 को बालासुदरी मंदिर परिसर के पास प्लास्टिक कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दून पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 8 टीमों का गठन किया। करीब 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास की 30 से अधिक झुग्गी-बस्तियों में सत्यापन अभियान चलाया और लगभग 5000 लोगों से पूछताछ की।

पति ने किया जुर्म स्वीकार - 
19 मार्च को जांच में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। संदिग्ध रंजीत शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने अपनी पहली पत्नी रूपा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद हत्या का कारण बना। रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर वापस रंजीत के पास आ गई थी और उस पर दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी कारण 5 मार्च की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रंजीत ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


हत्या के बाद आरोपी ने शव को चार दिनों तक कमरे में छिपाकर रखा और 8 मार्च को उसे कट्टे में डालकर शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी रंजीत शर्मा निवासी सुखासन, थाना सिमरी बख्तयारपुर, जिला सहरसा, बिहार, वर्तमान निवासी भट्टोवाला, प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को आईजी राजीव स्वरूप और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

WhatsApp Group Join Now