Uttarakhand Crime - यहां 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या, गांव से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव 

 | 
Uttarakhand Crime - यहां 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या, गांव से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव  Murder Case

Uttarakhand Crime News - देहरादून के कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान मनीषा तोमर (18) के रूप में हुई है। बुधवार शाम वह अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी समस्या की दवाई लेने विकासनगर गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

गुरुवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों के पास मनीषा का खून से सना शव बरामद हुआ। शव पर धारदार हथियार से गले पर कई वार के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा चेहरे को पत्थर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया था, जिससे हत्या की निर्ममता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना के बाद से मनीषा का चचेरा भाई सुरेंद्र फरार बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि हत्या में उसकी भूमिका हो सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, बेटी की इस तरह निर्मम हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now