उत्तराखंड - क्या भाजपा नेता भी सुरक्षित नहीं, राजधानी में कैफे से लौट रहे बीजेपी नेता की हत्या और अपहरण की कोशिश

 | 
उत्तराखंड - क्या भाजपा नेता भी सुरक्षित नहीं, राजधानी में कैफे से लौट रहे बीजेपी नेता की हत्या और अपहरण की कोशिश Crime news

देहरादून - राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हर्ष वालिया, जो भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं, उन पर कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश और उसके बाद अपहरण का प्रयास किया गया। घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पीड़ित के अनुसार, वह गौतम कुंड के पास एक कैफे से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक आई-20 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। आरोप है कि कार से उतरे युवकों ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी। तभी दूसरी कार में सवार अन्य युवक पहुंचे और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे।

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में एक मामले को लेकर उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी, जहां उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

WhatsApp Group Join Now