उत्तराखंड - आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा, इस वजह से थी डिमांड 

 | 
उत्तराखंड - आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा, इस वजह से थी डिमांड

उत्तराखंड - हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी सहायिका से उसके प्रमोशन के लिए यह रकम मांगी थी। सूत्रों के अनुसार, देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने बाल विकास अधिकारी कार्यालय, रुड़की ग्रामीण द्वितीय में छापा मारा। आंगनबाड़ी सहायिका की शिकायत के बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया था। टीम ने योजना बनाकर रिश्वत की रकम लेने के समय सुपरवाइजर को रंगे हाथ दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि रिश्वत की यह “करारी गड्डी” ही सुपरवाइजर के लिए फंदा साबित हुई। मामले में विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय के एक अधिकारी का भी नाम सामने आया है, और उनकी भूमिका की जांच विजिलेंस टीम कर रही है। अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मचारियों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now