Uttarakhand Accident -यहां टला बड़ा हादसा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची टूरिस्ट बस, एक गंभीर घायल

 | 
Uttarakhand Accident -यहां टला बड़ा हादसा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची टूरिस्ट बस, एक गंभीर घायल

Uttarakhand Accident - शुक्रवार सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। दिल्ली से मसूरी आ रही एक टूरिस्ट बस पानी वाले बैंड के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना की वजह बस की कमानी टूटना बताई जा रही है। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य सभी सुरक्षित हैं। बस में कुल 27 यात्री सवार थे। दिल्ली निवासी अर्चित शुक्ला (पुत्र गिरीश चंद्र शुक्ला) इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से देहरादून के एक उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया। एक अन्य यात्री को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने तुरंत शुरू किया राहत कार्य - 
मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि सुबह कोतवाली को सूचना मिली कि पानी वाले बैंड के पास एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त बस (नंबर: DD01S 9078) गुरुवार रात 11 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट से मसूरी के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार सुबह जैसे ही बस पानी वाले बैंड के पास पहुंची, अचानक उसकी कमानी टूट गई और वह पलट गई।

150 मीटर गहरी खाई के किनारे पलटी बस - 
घटना स्थल के ठीक नीचे लगभग 150 मीटर गहरी खाई है। अगर बस थोड़ा और फिसल जाती तो यह हादसा जानलेवा हो सकता था। गनीमत रही कि बस सड़क पर ही पलटी और यात्रियों की जान बच गई।

25 वर्षीय चालक से पूछताछ जारी - 
बस को 25 वर्षीय चालक जसरेज (पुत्र शमशाद, निवासी विजय पार्क, गली नंबर-15, मौजपुर, दिल्ली) चला रहा था। पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया गया और यातायात व्यवस्था बहाल की गई। अन्य यात्रियों को निजी वाहनों की सहायता से मसूरी भेजा गया।

WhatsApp Group Join Now