उत्तराखंड - दो दिवसीय दौरे पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत, जानिए क्या है कार्यक्रम 
 

 | 
उत्तराखंड - दो दिवसीय दौरे पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत, जानिए क्या है कार्यक्रम 

उत्तराखंड - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे और अपने पैतृक गांव पंचूर, यमकेश्वर ब्लॉक में पहुंचे। उनके आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हेलीपैड पर पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने क्षेत्रीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

सीएम योगी ने बिथ्याणी स्थित महायागी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज परिसर में बनाए गए ओपन एयर जिम का शुभारंभ किया और स्वयं भी व्यायाम कर युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया। दौरे के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया।

प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और कार्यक्रम स्थल पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी अपने पैतृक गांव में नवनिर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल होंगे, जिसे धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरे को उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण बताया। पूरे क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Group Join Now