उत्तराखंड - शादी में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा

 | 
उत्तराखंड - शादी में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा

हरिद्वार - अपने ही शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से खुलेआम फायरिंग कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना दूल्हे को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कनखल पुलिस ने जांच की और फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार निवासी टांडा मेहतौली, सुल्तानपुर, थाना लक्सर के रूप में की। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि बीती 26 जुलाई को लक्सर रोड स्थित एक वाटिका फार्म में योगेश कुमार की शादी की पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि समारोह के दौरान योगेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर बिना अनुमति कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान किसी ने फायरिंग का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद कनखल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, जांच में शादी समारोह के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति फायरिंग किए जाने की पुष्टि हुई है।

 

कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया था। जांच में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई। उसके द्वारा शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति फायरिंग किए जाने की पुष्टि के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने फायरिंग को नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है। शादी समारोह और सार्वजनिक आयोजनों में लाइसेंसी हथियार से इस तरह फायरिंग करना प्रतिबंधित है। पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई की गई। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

WhatsApp Group Join Now