हरिद्वार - पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया भर्ती, जानिए क्या हुआ 

 | 

हरिद्वार - खानपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत जेल में अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें लूजमोशन (दस्त) और शौच के साथ खून आने की शिकायत है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यदि आवश्यकता हुई तो उन्हें हायर सेंटर भेजा जा सकता है। चैंपियन पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, और जमानत के दौरान भी उनके वकीलों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था।

 

26 जनवरी को चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हुए गोलीकांड के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह जेल में बंद हैं। इस घटना के बाद, उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं, उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस घटना से पहले, चैंपियन और उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। जेल प्रशासन ने चैंपियन को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चिकित्सकों ने चैंपियन को हृदय रोग की समस्या होने की भी बात कही है। 
 

WhatsApp Group Join Now