उत्तराखंड - यहां अमीन 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानिए इस काम के लिए की थी डिमांड 

 | 
उत्तराखंड - यहां अमीन 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानिए इस काम के लिए की थी डिमांड

उत्तराखंड - राज्य में रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तरकाशी से आया है, जहां विजिलेंस टीम ने एक अमीन को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी के प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, भटवाड़ी कैंप कार्यालय में अमीन टिका राम नौटियाल को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि अमीन ने सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने की कोशिश की थी।

विजिलेंस की इस कार्रवाई को प्रभावी कदम बताया जा रहा है, और इससे विभाग में ईमानदारी और पारदर्शिता बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now