हल्द्वानी - गजराज के पास महज 53 हजार, पत्नी और बेटा लखपति, ललित के पास नहीं है कार संपत्ति के साथ कर्ज भी अपार
हल्द्वानी - आगामी नगर निकाय चुनावों में हल्द्वानी सीट से मेयर उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को शपथ पत्र से जानकारी दी है, यह विवरण हल्द्वानी के भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी और उनके परिवार की संपत्ति और आय के शपथ पत्र का है। इस शपथ पत्र से जानकारी मिलती है की गजराज और ललित (Assets of Haldwani mayor candidates) के परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति है।
गजराज सिंह बिष्ट की वित्तीय स्थिति - Haldwani BJP Mayor Candidate Gajraj Bisht Assets
नकदी: ₹50,000
बैंक अकाउंट में : ₹3,026
स्वर्ण मुद्राएं: 20 ग्राम (मूल्य ₹1.52 लाख)
संपत्ति: छड़ायल नायक में आवासीय भवन (₹1.25 करोड़)।
नैनीताल तहसील के नैकाना में ₹1 करोड़ की संयुक्त भूमि (1.260 हेक्टेयर)।
कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला में ₹52 लाख का मकान।
महिंद्रा की अल्दुरस कार (गजराज सिंह के पास)।
गजराज की पत्नी मीना सिंह की संपत्ति:
नकदी: ₹35,000
बैंक खातों में जमा: ₹14.49 लाख
स्वर्ण आभूषण: 80 ग्राम (₹6.10 लाख)
कार: 2023 मॉडल होंडा सिटी।
जमीन - 0.78 हेक्टेयर भूमि (98 लाख की),
बेटी राजलक्ष्मी के पास - 500 रुपए
गजराज के पुत्र रमयराज की आय और संपत्ति:
नकदी: ₹500
बैंक खाते में ₹9.95 लाख
यानि गजराज बिष्ट की वार्षिक आय: ₹9 लाख से अधिक है जो व्यवसाय और कृषि से होती है।
आपराधिक स्थिति -
गजराज सिंह के खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। यह जानकारी गजराज सिंह बिष्ट की पारिवारिक और व्यक्तिगत वित्तीय स्थिति का व्यापक विवरण प्रस्तुत करती है। उनके परिवार के अन्य सदस्यों की संपत्ति और आय अधिक है, जबकि स्वयं गजराज के पास सीमित नकदी और बैंक बैलेंस है।
कांग्रेस के ललित जोशी के पास नहीं है कार पर संपत्ति है अपार -
कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार ललित जोशी के पास अपनी खुद की कार नहीं है इस जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी एक ठेकेदार हैं और उनके पास पर्याप्त संपत्ति है। यानि की शपथ पत्र के अनुसार उनका मुख्य काम ठेकेदारी का है।
ललित जोशी की संपत्ति और देनदारी - Haldwani Congress Mayor Candidate Lalit Joshi's Property
सानणा मल्ला नैनीताल 50 नाली जमीन (40 लाख)
सोनापानी में 7.12 नाली जमीन (6 लाख)
कमलुवागांजा नरसिंह में 77 लाख की जमीन
कुल कृषि योग्य भूमि: 1.23 करोड़ रुपये की
देनदारी -
बैंक लोन: 22.56 लाख रुपये
हाउस लोन गोल्ड लोन ज्वाइंट अकाउंट के माध्यम से लिया गया है। आय का स्रोत: ठेकेदारी से मासिक आय: 1.40 लाख रुपये
जोशी की चल संपत्ति -
बैंक खाते में: 43 हजार रुपये
नकद: 65 हजार रुपये
कुल चल संपत्ति: 1.08 लाख रुपये
150 ग्राम सोना (6 लाख रुपये मूल्य)
ललित जोशी की पत्नी के पास सम्पति -
नकद और बैंक में: 1.17 लाख रुपये
कार (टाटा कंपनी): 2.50 लाख रुपये
गजारी पट्टी स्यात नैनीताल: 19 नाली जमीन (45 लाख)
सीतापुर तहसील: 18 लाख की सम्पति
बमौरी मल्ली: 40 लाख की जमीन
सोना - 300 ग्राम है बेटी श्रुति की संपत्ति - सानणा तल्ला में 6 नाली जमीन: 4.80 लाख की जमीन
ललित जोशी के पास स्वयं की कोई कार नहीं है, जबकि उनके पास सवा करोड़ की संपत्ति है। ठेकेदारी उनकी आय का मुख्य साधन है, जिससे उन्हें 1.40 लाख रुपये मासिक आय होती है। परिवार की संपत्ति में भी महत्वपूर्ण जमीन और गहने शामिल हैं।
यह विवरण भाजपा और कांग्रेस के वित्तीय स्थिति को दर्शाता है और आगामी चुनाव में हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है।