हल्द्वानी - भाजपा से मेयर पद के लिए गजराज बिष्ट ने पेश की मजबूत दावेदारी, जानिए पार्टी के पर्यवेक्षक क्या बोले 

 | 

हल्द्वानी - निकाय चुनावों के मद्देनजर हल्द्वानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन गजराज बिष्ट ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी कार्यालय में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। गजराज बिष्ट ने दावा किया कि उन्होंने पिछले 40 वर्षों से पार्टी की सेवा की है, और उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है।

 

उनकी दावेदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उत्साह का माहौल है। हालांकि, पार्टी में हाल ही में शामिल हुए नवीन वर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध और चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। उन्होंने आज हल्द्वानी पहुंचे नगर निगम चुनाव के पर्यवेक्षक केदार जोशी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

 

पार्टी के पर्यवेक्षक केदार जोशी ने स्पष्ट किया कि पार्टी में नए शामिल होने वालों को टिकट मिलना आवश्यक नहीं है, जिससे इस मुद्दे पर और बहस हो रही है। चुनाव के समीप आते ही हल्द्वानी की राजनीति और अधिक गरमाती नजर आ रही है।

WhatsApp Group Join Now