Bhagat Singh Koshyari - दिल्ली के इस अस्पताल में भर्ती है पूर्व राज्यपाल कोश्यारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाना हाल

Bhagat Singh Koshyari - उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बीते दिनों तबियत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, कोश्यारी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं.
नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।@BSKoshyari pic.twitter.com/ndFaY3NiUA
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) June 9, 2024
वहीं आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पहुंचकर कोश्यारी का हाल - चाल जाना, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने X हेंडल में लिखा। ...... "आज नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
