हल्द्वानी - MBPG कॉलेज के पूर्व उपसचिव को हरियाणा पुलिस ने उठाया, दुबई से जुड़े हैं तार, संदिग्ध बैंक खातों की जांच शुरू 
 

 | 
हल्द्वानी - MBPG कॉलेज के पूर्व उपसचिव को हरियाणा पुलिस ने उठाया, दुबई से जुड़े हैं तार, संदिग्ध बैंक खातों की जांच शुरू  Cybar Crime

हल्द्वानी - साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस ने हल्द्वानी से एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव करन अरोड़ा को उठा लिया है। पुलिस पूछताछ में इस गिरोह के तार दुबई से भी जुड़े होने की बात सामने आई है जहां करन का भाई रहता है और उसकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। शुक्रवार रात हल्द्वानी पहुंची हरियाणा पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को अपने साथ ले गई है।

यह पूरा मामला तब खुला जब हरियाणा में हाल ही में 35 लाख रुपये की साइबर ठगी की वारदात सामने आई। हरियाणा पुलिस ने जब संदिग्ध बैंक खातों की जांच की तो आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबरों के जरिये हल्द्वानी का कनेक्शन का खुलासा हुआ। जांच में यह भी साफ हुआ है कि इन संदिग्ध खातों से 10 से ज्यादा बार लाखों रुपये की धनराशि अन्य खातों में ट्रांसफर की गई है।

इससे पहले, हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में एक बेकरी कर्मचारी के नाम से फर्जी चालू खाता (करेंट अकाउंट) खुलवाकर ठगी की रकम को इधर-उधर भेजा गया था। मई 2025 में बनभूलपुरा पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की थी लेकिन 13 महीनों तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब हरियाणा पुलिस की सक्रियता के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित सैनी ने बताया कि हरियाणा पुलिस करन अरोरा को हिरासत में लेकर गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

WhatsApp Group Join Now