कांग्रेस को फिर लगेगा झटका, भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी और महावीर सिंह आज थामेंगे बीजेपी का दामन
| Mar 21, 2024, 11:28 IST
Loksabha Election 2024 - उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के विधायक और पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। आज कांग्रेस के दो विधायक भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। कांग्रेस को एक और झटका लगने जा रहा है।
कांग्रेस के दो पूर्व विधायक आज भाजपा का दामन थामेंगे। भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भण्डारी और धनोल्टी के पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़ आज भाजपा में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे दोनों सदस्यता लेंगे। इससे पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पहले ही शामिल हो चुके हैं। भीमताल से विधायक दान सिंह भंडारी पूर्व में भाजपा से साल 2012 में विधायक बने थे उसके बाद वह 2016 में कांग्रेस में शामिल हुए थे, 2017 और 2022 का चुनाव वह कांग्रेस से लड़े थे।
WhatsApp
Group
Join Now
