अल्मोड़ा - शहर में फर्स्ट स्टेप प्ले स्कूल का हुआ शुभारंभ, इन सुविधाओं से है लैस
Updated: Jun 7, 2023, 13:52 IST
|

अल्मोड़ा - शहर के रघुनाथ सिटी मॉल में आज प्लेग्रुप स्कूल फर्स्ट स्टेप (First Step Play School Almora) का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक उस्मान बख्श ने जानकारी देते हुए बताया कि प्ले ग्रुप में छोटे बच्चो को क्रिएटिविटी और विभिन्न खेलों के माध्यम से बच्चो को शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा प्लेग्रुप फर्स्ट स्टेप में बच्चो के लिए खासतौर पर एक हॉल बनाया गया है। जिसमे बच्चों के लिए गेम्स और अन्य रोचक संसाधन लगाए गए हैं।
वही फर्स्टस्टेप की प्रिंसिपल ने बताया कि छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए स्कूल में प्राशिक्षित स्टाफ को रखा गया है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास के लिए उनका बचपन से ही क्रिएटिव होना जरूरी है।
उन्होंने कहा की शुरूआत में बच्चों को कविता और खेलों के जरिये सिखाया जाएगा। साथ ही जल्द ही डिजिटल तरीके से भी बच्चो को अलग अलग तरह की गतिविधियां सिखाई जाएगी।।

वही कार्यक्रम का उद्घाटन खलील अहमद द्वारा किया गया। इस मौके पर एना बख्श, उरूज़ बख्श, दीप डांगी, कैलाश शर्मा, निधि डांगी, ज़ोया, हर्षवर्धन सुहाना समेत कई लोग मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विद्यालय प्रबंधन को फर्स्टस्टेप प्लेग्रुप की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी।