हल्द्वानी - चिल्ड्रंस एकेडमी में अभिनंदन समारोह का आयोजन, कत्थक नृत्य बना कार्यक्रम का केंद्र बिंदु 
 

 | 

हल्द्वानी - चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़ में दिनांक 13 , 14 फरवरी को दो दिवसीय 'अभिनंदन कृष्ण स्वरूप मेमोरियल सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिरजू महाराज जी की शिष्या विश्व प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना लंदन निवासी विदुषी काजल शर्मा, ऑस्टियोपेथी डॉ॰ गैहर्ड स्टेंगल, कथक नृत्यांगना मिसेज ऐन स्टेंगल, मनीष कुमार सिंह एस.डी. एम (हल्द्वानी) एवं विद्यालय के निदेशक श्रीष पाठक द्वारा  दीप प्रज्वलित कर‌ किया गया। 


मुख्य अतिथियों का स्वागत कुमाऊँनी परिधानों में सजे बच्चों ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुती देकर किया। इस दौरान विद्यालय में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के लिए अंजना चौहान, प्रमोद जोशी एवं आनंद बल्लभ जोशी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भूमिका जोशी, उत्प्रेक्षा राणा, कंचन जोशी, शुभ दुम्का एवं आयुषी भट्ट को टैब एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शैक्षिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा बारहवीं के ध्रुव गुठोलिया, ज्योतिका दुम्का एवं आकांक्षा जोशी तथा कक्षा दसवीं के छात्र हर्षित जोशी, कक्षा नवीं के अभिनव पंत एवं दिव्या दुम्का को स्मृति चिन्ह एवं छात्रवृति चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कत्थक नृत्य करतीं बिरजू महाराज जी की शिष्या विश्व प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना लंदन निवासी विदुषी काजल शर्मा-
 

इसी क्रम में खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुष्का लोहनी, पीयूष आर्या, ज्योतिका परगाई, नरेश कुमार, भास्कर जोशी, तनुज सिंह सुगरा, जतिन जोशी, भूमिका सूठा ,योगिता मेहरा, प्रियांशु जोशी, लोकेश मेहरा, अभिषेक बगड़वाल, प्रियांशु सिंह, शुभ दुम्का एवं जीवन सिंह मेहरा को सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। काव्य जोशी को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत चयनित होने पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं गरिमा त्रिपाठी को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इंस्पायर अवार्ड  से सम्मानित किया गया। विद्यालय के टेबल टेनिस कोच श्री पंकज बिष्ट ,ट्विन विन एक्सपर्ट श्री वैभव पांडे ,अंशुल वशिष्ठ,मयंक गर्ग एवं श्रीमती मीनू अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ गैहर्ड स्टैंगल को ऐपण, शॉल एवं कुमाऊँनी टोपी से तथा श्रीमती  ऐन स्टैंगल एवं कत्थक नृत्यांगना श्रीमती विदुषी काजल शर्मा को कुमाऊँनी पिछौडा़ एवं ऐपण प्रदान कर सम्मानित किया गया। नृत्य शिक्षक श्री योगेश को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर एग्जीक्यूटिव प्रियांशी पाठक के द्वारा किया गया। इस मौके पर विदुषी काजल शर्मा की कत्थक नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही इस दौरान विद्यालय में 2 दिन की कत्थक की कार्यशाला आयोजित की जा रही  है , जिसमें विद्यालय की छात्राएं कत्थक की बारीकियों को सीखेंगी। 


विद्यालय परिवार के द्वारा बताया गया कि छात्राओं की कत्थक में निरंतरता एवं रुचि लाने के लिए विदुषी काजल शर्मा ऑनलाइन माध्यम से समय-समय पर छात्राओं के साथ बनी रहेंगी। विद्यालय के निदेशक श्रीष पाठक के द्वारा बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का विकास करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में हरिमोहन अग्रवाल , डॉ अनीता पंवार, लालकुँआ कोतवाल इंचार्ज डी० आर०  वर्मा , बी० ई० ओ० हल्द्वानी हरेन्द्र कुमार मिश्रा , विपिन चंद्रा , प्रविन्द्र कुमार रौतेला , अजय चौधरी , सुनील जोशी , सत्यवीर त्यागी , लालकुँआ प्रेस क्लब अध्यक्ष बी० सी० भट्ट , प्रकाश जोशी , हरेन्द्र मिश्रा , सचिन अग्रवाल आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।