हल्द्वानी - परीक्षा में नंबर कम आने पर पिता ने बेटी से मेहनत करने को कहा, पिता की डांठ सुन फांसी के फंदे पर लटक गई किशोरी 

 | 

हल्द्वानी - आज के समय में अब माँ बाप की बातें बच्चों को ऐसी चुभने लग रही हैं की बच्चे सुसाइड करने से भी नहीं चूंक रहे हैं, ऐसा ही कुछ हल्द्वानी में हुआ जहाँ परीक्षाफल मिलने के बाद नौवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसका शव दरवाजे के पास ग्रिल पर लटका मिला। स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


काठगोदाम क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवादूंगा निवासी रघुनंदन होमगार्ड हैं। पुलिस के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी शगुन कक्षा नौवीं की छात्रा थी। शनिवार को उसका परीक्षाफल घोषित हुआ था। कुछ विषय में ग्रेड कम थे। दिन में रघुनंदन बेटी के साथ रिजल्ट और 10वीं का कोर्स लेकर वापस घर लौटे थे। ग्रेड कम होने पर उन्होंने बेटी से पढ़ाई में मेहनत करने को कहा। इसके बाद शनिवार को रात्रि ड्यूटी के लिए चले गए। रात करीब ढाई बजे रघुनंदन की पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया कि शगुन ने फांसी लगा ली है। आननफानन में घर पहुंचे। बेटी दरवाजे के ऊपर ग्रिल से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटकी थी। उसे बेस अस्पताल लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now