नैनीताल - नहीं रहे मशहूर फोटोग्राफर अमित साह, देश दुनिया थी उनके फोटोग्राफी की दिवानी 
 

 | 

नैनीताल - मशहूर फोटोग्राफर अमित साह (Amit Sah Photography Nainital) का 43 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात उनकी अचानक तबीयत ख़राब हो गई। उन्हें शहर के ही एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उनके निधन की खबर सुनकर चित्रकारों सहित नैनीताल शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।


साह प्रख्यात फोटोग्राफर (Amit Sah Famous Photographer Nainital) के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे। देश से लेकर विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जगह मिल चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2019 में उनके द्वारा 2017 में खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी गई थी।


amit sah photography, amit sah photography Nainital, Nainital Famous Photographer And Mountaineer Amit Sah Passed Away

WhatsApp Group Join Now