Exclusive Interview : नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने बताया विजन, पहाड़ों के लिए बनाया यह प्लान 

 | 

Loksabha Election 2024 - नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट के मुकाबले में कांग्रेस पार्टी ने युवा प्रकाश जोशी को मैदान में उतारा है। प्रकाश जोशी इससे पहले वर्ष 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव कालाढूंगी से हार चुके हैं। संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। जबकि नैनीताल सीट पर पूर्व सांसद महेंद्रपाल सिंह, दीपक बल्यूटिया, गणेश उपाध्याय का नाम चर्चाओं में था। लेकिन कांग्रेस के इस कदम से सभी चौंक गए हैं। माना जा रहा है कि सर्वाधिक 20 लाख से ऊपर मतदाताओं वाली इन सीटों पर अब मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस के युवा चेहरों के बीच होने जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने अपने एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में न्यूज़ टुडे नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ डॉ. विपिन चंद्रा से बात की, प्रकाश जोशी ने कई रहस्यों से पर्दा उठाया है।


 

आईटी पार्क के लिए करूँगा प्रयास - 
प्रकाश जोशी ने कहा अगर जनता मौका देती है तो वह नैनीताल जिले के पर्वतीय जिलों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी देकर आईटी पार्क बनाने का काम करेंगे,  जिससे उत्तराखंड आईटी हब के रूप में विकसित हो सके, उन्होंने कहा पहाड़ से बच्चे जॉब्स की तलाश में नोएडा, बेंगलुरु, हैदराबाद जाते हैं, जोशी ने कहा अगर अच्छी कनेक्टविटी हो तो पहाड़ का पलायन पहाड़ पर ही रोका जा सकता है। और यहां के लोगों को अपने घर पर के नजदीक ही रोजगार मिल सकता है। 
 

 

Tags - नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का इंटरव्यू, नैनीताल कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी कांग्रेस  प्रकाश जोशी का इंटरव्यू, Nainital Congress MPcandidate Prakash joshi Exclusive Interview, Nainital Parliament election 2024, History of nainital Parliament constituency, Uttarakhand Congress Bjp News, INC Candidate Nainital US Nagar Prakash Joshi Interview, नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा चुनावों के समीकरण 

WhatsApp Group Join Now