देहरादून - खनन माफियाओं की धर पकड़ के लिए इन जगह पर लगे ई चैक गेट, बगैर रॉयल्टी की गाडी का होगा चालान

 | 
देहरादून - खनन माफियाओं की धर पकड़ के लिए इन जगह पर लगे ई चैक गेट, बगैर रॉयल्टी की गाडी का होगा चालान

देहरादून - प्रदेश में अवैध खनन और ई रवन्ना के दुरूपयोग पर खनन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य के बॉर्डर और कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 45 ई चैक गेट लगाकर खनिज से लदें वाहनों की सुर्विलांस शुरू हो गई है. देहरादून खनन निदेशालय में एक-एक वाहन की सीसीटीवी से क्लोज मॉनिटरिंग कर नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है. 

अवैध खनन कर अब ई रवन्ने के बिना कोई भी ट्रांसपोर्टर वाहन का परिवहन कर सरकार को चूना नहीं लगा पायेगा.. राज्य खनन निदेशक राजपाल लेघा ने खनन माफियाओ पर नकेल कसने के लिए आरबीएम और पक्के माल की निगरानी के लिए ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा, रामनगर के हल्दुआ, बाजपुर दोराहा,देहरादून के शिमला बाईपास, हरिद्वार के तेलपूरा चौक सहित तमाम चेक गेटो पर खनन वाहनों की लाइव फुटज देहरादून कमांड कार्यालय में देखी जा रही है. खनन निदेशक राजपाल लेघा ने जानकारी दी है कि अवैध खनन,अवैध परिवहन और खनन नियमों का पालन कराने के लिए नई व्यवस्था लागू हो गई है. 

खनन निदेशक ने सभी जिला खनन अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बताया है कि ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, हरिद्वार देहरादून के मिनी कमांड सेंटर भी तैयार हो गए है. इन सभी सेंटरों पर प्रत्येक जिला खनन अधिकारी  सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखेंगे जिसमें कोई भी वाहन बगैर रवन्ने के निकला तो उसका ऑटोमैटिक चालान हो जायेगा.

अवैध खनन की इस सख़्ती से खनन माफियाओं की एंट्री उत्तराखंड में पूरी तरह से बैन हो गई है. खनन पर खेल करने वाले अराजकतत्वों पर धामी सरकार की यह नकेल माफियाओं के हौसलों को पूरी तरह से तोड़ देगी और राज्य का खनन राजस्व भी तेजी से बढेगा.

WhatsApp Group Join Now