धामी सरकार ने मुग़ल और अंग्रेजी शासन वाले 15 स्थानों के नाम बदल डाले, हल्द्वानी की नबाबी रोड़ को अब इस नाम से पुकारिये 

 | 

देहरादून - उत्तराखंड की धामी सरकार ने ईद के दिन सोमवार को राज्य के चार जिलों के 15 स्थानों के नाम बदल दिए थे. इनमें हरिद्वार जिले के 10 स्थानों के नाम बदलकर नए नाम रखे गए हैं. देहरादून जिले के चार स्थानों के नाम बदलकर नए नाम प्रस्तावित किए गए हैं. नैनीताल जिले में दो स्थानों के नाम बदले गए हैं. उधम सिंह नगर जिले में एक स्थान का नाम बदला गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 मार्च को इसकी घोषणा की। 

​हरिद्वार जिले में औरंगज़ेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर रखा गया है।​ वहीं गाजीवाली अब आर्य नगर के नाम से जाना जाएगा।​ चांदपुर का नया नाम ज्योतिबा फुले नगर होगा।​ मोहम्मदपुर जट को अब मोहनपुर जट कहा जाएगा।​ अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर रखा गया है।​

देहरादून जिले में मियांवाला का नाम बदलकर रामजीवाला किया गया है।​ वहीं पीरवाला अब केसरी नगर के नाम से जाना जाएगा।​ चांदपुर खुर्द का नया नाम पृथ्वीराज नगर होगा।​ अब्दुल्लापुर को अब दक्षनगर कहा जाएगा।​

नैनीताल जिले में नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग रखा गया है।​ पनचक्की से आईटीआई मार्ग अब गुरु गोवलकर मार्ग के नाम से जाना जाएगा।​ उधम सिंह नगर जिले में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किया गया है।


 

WhatsApp Group Join Now