Dhami Cabinet in Ayodhya - सीएम धामी ने कैबिनेट संग किये राम मंदिर के दर्शन, जानिए अयोध्या पहुंचने पर क्या बोले 

 | 

Uttarakhand Dhami Cabinet in Ayodhya - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ आज राम लला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए हैं, उन्होंने हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सीएम धामी के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्या पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा स्वागत किया गया।


मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर लिखा, शताब्दियों के लंबे संघर्ष व बलिदानों के बाद 22 जनवरी को हुई प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात आज रघुकुलनंदन के दर्शन कर उल्लसित, प्रफुल्लित व हर्षित हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भव्य श्रीराम मंदिर का मूर्त स्वरुप आज हम सभी के समक्ष है। निश्चित तौर पर श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय स्थापित हुआ है।


मुख्यमंत्री आज सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।इससे पूर्व भी सीएम की मंत्रियों के साथ अयोध्या जाकर दर्शन करने की तैयारी थी, लेकिन वहां भारी भीड़ होने से मुख्यमंत्री ने अयोध्या जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

WhatsApp Group Join Now