देहरादून - उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

 | 
Uttarakhand Weather - उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना, बढ़ेगी ठण्ड 

देहरादून - उत्तराखंड में गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज मौसम कुछ राहत दे सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों के मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी देहरादून में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गर्जना और तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ था, जिससे गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही थी। खासकर पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं। ऐसे में आज का संभावित बदला हुआ मौसम कुछ राहत ला सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए योजना बनाने की सलाह दी गई है।

 

WhatsApp Group Join Now