देहरादून - केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंचे, वाइब्रेंट विलेज गुंजी में करेंगे रात्रि प्रवास, जानिए क्या है प्रोग्राम 

 | 
देहरादून - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
नड्डा पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव गुंजी के दौरे पर हैं। यहां वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का निरीक्षण करेंगे और महिला फेडरेशन द्वारा संचालित होम स्टे का दौरा करेंगे।
देहरादून में उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की प्रस्तुति देखी। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से गुंजी रवाना हुए, जहां उनका रात्रि प्रवास निर्धारित है।
दौरे के दूसरे दिन वे ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन करेंगे और फिर देहरादून होते हुए दिल्ली लौटेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह दौरा सीमांत गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा और गति बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
WhatsApp Group Join Now
News Hub