देहरादून - उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन ने पकड़ी रफ्तार, तीन साल में पहुंचे इतने करोड़ से अधिक पर्यटक
 

 | 
देहरादून - उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन ने पकड़ी रफ्तार, तीन साल में पहुंचे इतने करोड़ से अधिक पर्यटक

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। बीते तीन वर्षों में प्रदेश में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। इससे होमस्टे संचालक, होटल व्यवसायी, ढाबा मालिक, महिला स्वयं सहायता समूह और परिवहन कारोबारी सभी की आजीविका को बड़ा सहारा मिला है।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड का पर्यटन अब बहुआयामी स्वरूप ले चुका है। पर्यटक अब केवल प्रमुख हिल स्टेशनों तक सीमित नहीं, बल्कि दूरस्थ और कम प्रसिद्ध स्थलों तक भी पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही राफ्टिंग, ट्रैकिंग, बंजी जम्पिंग और पर्वतारोहण जैसी साहसिक गतिविधियों में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

प्रदेश में वर्तमान में छह हजार से अधिक होमस्टे संचालक सीधे तौर पर पर्यटन वृद्धि के लाभार्थी बने हैं। तीर्थाटन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है — चारधाम यात्रा में इस वर्ष अब तक 50 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे हैं। केवल केदारनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर ही 4300 से अधिक घोड़ा-खच्चर संचालकों ने सेवाएं दी हैं।

सरकार अब शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा देने में जुटी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘आदि कैलाश यात्रा’ से पिथौरागढ़ समेत सीमांत क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलता है। हमारी कोशिश है कि पूरे वर्ष प्रदेश में पर्यटन और तीर्थाटन गतिविधियां निरंतर चलती रहें।”

WhatsApp Group Join Now