देहरादून - उत्तराखण्ड शासन ने इस आईएएस को अपर सचिव, वित्त विभाग का दिया अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी 

 | 
देहरादून - उत्तराखण्ड शासन ने इस आईएएस को अपर सचिव, वित्त विभाग का दिया अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी 

देहरादून - उत्तराखण्ड शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी नवनीत पांडे को उनके वर्तमान पदभारों के साथ-साथ ‘अपर सचिव, वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन’ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय कार्यहित में लिया गया है, जिससे शासन के वित्तीय कार्यों में गति और पारदर्शिता लाई जा सके। शासन की ओर से संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे नवीन पदभार तत्काल ग्रहण करें और इस संबंध में आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखण्ड शासन को शीघ्र उपलब्ध कराएं।

प्रशासनिक स्तर पर असर - 
इस नियुक्ति से वित्त विभाग के कार्यों में और अधिक कुशलता आने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, शासन के कार्यों में निरंतरता और समन्वय भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

WhatsApp Group Join Now