देहरादून - प्रियंका गांधी से मिले उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ यह मंथन
 

 | 
देहरादून - प्रियंका गांधी से मिले उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ यह मंथन

देहरादून - उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को नई दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, जनसमस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया।

महारैली को बताया जनआक्रोश का प्रतीक - 
इधर, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन प्रभारी राजेंद्र शाह ने एक नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित महारैली की सफलता पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महारैली में उमड़ी भीड़ भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के प्रति जनता के आक्रोश को दर्शाती है। उन्होंने रैली की सफलता का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को दिया।


 

WhatsApp Group Join Now